Dark Mode
शैक्षिक विकास महासम्मेलन कल, तैयारियां जोरो पर

शैक्षिक विकास महासम्मेलन कल, तैयारियां जोरो पर

फलोदी. जिला मुख्यालय फलोदी पर माॅडल स्कूल फलोदी के पास स्थित मेघवाल समाज शिक्षण संस्थान फलोदी के निर्माणाधीन छात्रावास भवन परिसर में 26 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले मेघवाल समाज के शैक्षिक विकास महासम्मेलन में अधिकतम जन भागीदारी जुटाने को लेकर जन सम्पर्क तेजी से चल रहा है।
मेघवाल समाज शिक्षण संस्थान फलोदी के अध्यक्ष जगदीश जयपाल भोजासर ने बताया कि एक दिवसीय महासम्मेलन को लेकर फलोदी जिले के फलोदी, बाप, लोहावट, आऊ, देचू, बापिणी, घंटियाली एवं नोख क्षेत्र में चल रहे जन सम्पर्क अभियान में पूर्व प्रधान माणकलाल मेघवाल, सेवानिवृत चीफ कमिश्नर केआर मेघवाल, अशोक कुमार मेघवाल आदि लोग जुटे हुये है। अध्यक्ष जगदीश जयपाल ने मेघवाल समाज के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, मातृशक्ति एवं युवाओं से इस एक दिवसीय सम्मेलन में अधिकतम संख्या में भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!