Dark Mode
केजीबी में शैक्षिक किशोरी मेला का हुआ आयोजन , सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की धूम

केजीबी में शैक्षिक किशोरी मेला का हुआ आयोजन , सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की धूम

रियांबड़ी । कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय में गुरुवार को शैक्षिक किशोरी मेला का आयोजन किया गया । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी " शैक्षिक किशोरी मेला " का आयोजन कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रियांबड़ी के पास मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में हुआ । कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद राम ने अध्यक्षता की । मुख्य अतिथि के रूप में बालिका विद्यालय के प्राचार्य गोपाल सिंह, प्राचार्य प्रमिला देवी व घनश्याम चौहान का राजस्थानी परंपरा अनुसार सम्मान समारोहपूर्वक किया गया । मेले में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मन मोहक व शानदार प्रस्तुतियां दी गई। मेले में कई प्रकार की स्टॉल भी लगाई गई । कार्यक्रम के मंच संचालन दीपक पाराशर व पवन कुमार ने करते हुए समारोह को यादगार बना दिया । मेले में प्रेषक रामनिवास जाँगिड़ जिला परियोजना समन्वयक समसा नागौर, संयोजन प्रहलाद राम तानाण मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक संदर्भ केन्द्र प्रभारी, निर्मला चौधरी, गोपालसिंह चारण नोडल प्रधानाचार्य आवासीय विद्यालय रियांबड़ी की भूमिका अहम रही । 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!