Dark Mode
शैक्षणिक भ्रमण दल जैसलमेर पहुंचा

शैक्षणिक भ्रमण दल जैसलमेर पहुंचा

सोजत। वीसोच महाविद्यालय के शैक्षणिक भ्रमण में अध्यापकों एवम विद्यार्थियों ने तनोट माता, किशनगढ़ बॉर्डर, जैसलमेर सोनार दुर्ग, वॉर म्यूजियम, रामदेवरा, सम के धोरे का भ्रमण किया। महाविद्यालय के तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मूलतः सोजत के माननीय जिला न्यायाधीश पूरण शर्मा से महाविद्यालय प्रबंधक हेरंब भारद्वाज एवम वर्षा तिवारी ने मुलाकात कर सोजत के संचालित महाविद्यालय की एवम भ्रमण संबंधित जानकारी दी। जिला न्यायाधीश पूरणमल शर्मा ने कहा कि सोजत क्षेत्र में शिक्षा का जो निरंतर विकास हो रहा है उससे मैं अभिभूत हूं। महाविद्यालय प्रबंधक हेरंब भारद्वाज ने माननीय न्यायाधीश को सरस्वती माता की तस्वीर भेंट कर आगामी कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण दिया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!