Dark Mode
दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिए गए

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिए गए

बांग्लादेश में मानव तस्करी के मामले में शामिल 38 वर्षीय एक व्यक्ति समेत दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान रबीउल इस्लाम (38), उसकी पत्नी सीमा (27) और बेटे अब्राहम (5), पापिया खातून (36) और उसकी बेटियों सादिया सुल्ताना (21) और सुहासिनी (1) के अलावा आर्यन (7) तथा रिफत आरा मोयना (28) के रूप में हुई है।अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोग किशनगढ़ और कटवारिया सराय सहित दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में रह रहे थे और इन्होंने दलालों की मदद से त्रिपुरा, घोजा डोंगा और बेनापोल सीमाओं के माध्यम से 2007 और 2023 के बीच अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आठ बंदियों को 16 अप्रैल को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया गया और निर्वासन केंद्र भेज दिया गया।पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 15 अप्रैल को सत्य निकेतन बाजार क्षेत्र से इस्लाम को हिरासत में लिया। अधिकारी ने बताया कि उसने पुलिस को बताया कि वह 2012 में अवैध रूप से भारत में घुसा था और उसने शहर में बिना उचित दस्तावेजों के रह रहे अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में भी जानकारी साझा की। जांच के दौरान पता चला कि इस्लाम बांग्लादेश में मानव तस्करी के एक मामले में संलिप्त था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!