पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा का अष्ठम सत्र आज से प्रारम्भ
कोटा । पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा का अष्ठम सत्र शुक्रवार 14 जुलाई को प्रारम्भ हो रहा है। जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि विधानसभा के अष्ठम सत्र को देखते हुए समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि जिस समिति में विधायकगण सदस्य हो उस समिति की बैठक विधानसभा सत्र समाप्ति के पश्चात् ही आयोजित की जाए।
उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान यदि किसी बैठक की तिथि पूर्व में निर्धारित की गई हो तो उसे शीघ्र स्थगित करते हुए सूचना समस्त सदस्यों को भिजवाई जाए।
उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान यदि किसी बैठक की तिथि पूर्व में निर्धारित की गई हो तो उसे शीघ्र स्थगित करते हुए सूचना समस्त सदस्यों को भिजवाई जाए।