श्यामबाबा भजन समिति के एकादशी संकीर्तन में उल्लास छाया
सीकर। श्री श्यामबाबा भजन समिति की ओर से एकदशी के मौके पर बिहारी धर्मशाला के सामने जोशी भवन में श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाबा का भव्य दरबार सजाया गया व ज्योत लेकर भजनों से श्यामप्रभु को रिझाया गया। समिति के संयोजक व भजन गायक श्यामभक्त रामगोपाल गोपी ने भजनों की शुरुआत की व एक से बढकर एक भक्ति रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बाबा के प्रत्यक्ष चमत्कारों से भी लोगों को अवगत करवाया। इस मौके पर समिति की उपाध्यक्ष अनिता शर्मा व वंदना राठौड़ शेर सिंह चौहान, धीरज शर्मा,सहित अन्य गायकों ने भी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। पं. सौरभ व्यास, भाजपा नेता राज कुमार जोशी, अमर चंद्र जोशी, वीरेन्द्र माथुर, सत्य पटेल,गिरधारी जोशी, जुगल जोशी, किशन डीडवानिया, अनुराग, अभिनव, ललिता, मंजू देवी, कृष्णा, पूनम, जाहन्वी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।