Dark Mode
बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने किया होम वोटिंग

बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने किया होम वोटिंग

आहोर। राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव 2023 में पहली बार वरिष्ठ नागरिक 80वर्ष से अधिक एवं दिव्यांगजन के लिए होम वोटिंग का प्रावधान किया गया है। आहोर विधानसभा क्षेत्र (141) में सैक्टर ऑफिसर भंवरसिंह मैफावत के निर्देशन में गुरुवार को होम वोटिंग के तहत गठित मतदान दल 2 ने मतदान बूथ संख्या 146 व 147 गुड़ाइन्द्रपुरा व रोड़ला में होम वोटिंग करवाया।

दिव्यांग अर्जुन कुमार व देसाराम एवं 89 वर्षीय पोकरपुरी ने मतदान कर होम वोटिंग की सराहना की-
होम वोटिंग के तहत आहोर विधानसभा क्षेत्र (141) के बूथ संख्या 146 के दिव्यांग अर्जुन कुमार व देसाराम व 147 के बुजुर्ग पोकरपुरी व दिव्यांग गुलाबसिंह ने मतदान कर ‌निर्वाचन आयोग द्वारा की जा रही होम वोटिंग को लोकतंत्र ‌की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण ‌बताया। इस मौके सैक्टर ऑफिसर भंवरसिंह मैफावत, मार्ईक्रो आब्जर्वर,मतदान दल संख्या 2 की टीम व बीएलओ मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!