मानस अध्यक्ष मौलिक उपाध्यक्ष कृष्णा सचिव पुलकित कोषाध्यक्ष चुना
सीकर । आज को अल्फा लियो क्लब सीकर डायमंड की बी.ओ.डी. बैठक निवर्तमान अध्यक्ष प्रियांशी खेतान के निवास स्थान कृष्णम अपार्टमेंट वृंदावन नगर आरटीओ रोड पर आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता क्लब एडवाइजर लियो लॉयन सज्जन अग्रवाल द्वारा की गई।जिसमें आगामी वर्ष के लिए अध्यक्ष लियो मानस अग्रवाल,उपाध्यक्ष लियो मौलिक जैन,सचिव लियो कृष्णा अग्रवाल,कोषाध्यक्ष लियो पुलकित कुमावत को चुना गया।मौजूदा बी.ओ.डी. सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं दी।साधारण सभा में आगामी माह में होने वाली गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया।चल रहे मानसून को देखते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम की मुहिम की शुरुआत करने का सभी सदस्यों से आग्रह किया।