Dark Mode
निर्वाचन आयोग ने केजरीवाल संबंधी पोस्ट को लेकर दिल्ली भाजपा प्रमुख को नोटिस जारी किया

निर्वाचन आयोग ने केजरीवाल संबंधी पोस्ट को लेकर दिल्ली भाजपा प्रमुख को नोटिस जारी किया

निर्वाचन आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवंमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रमुख को नोटिस जारी किया है। दिल्ली भाजपा के आधिकारिक पेज से दो पोस्ट के संबंध में ‘आप’ नेहाल में आयोग से शिकायत कर आरोप लगाया गया था कि पोस्ट में छेड़छाड़ की गई तस्वीरें और वीडियो थेऔर यह केजरीवाल की छवि को बर्बाद करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से किया गया था। आयोग ने भाजपा की दिल्ली इकाई को 23 नवंबर की रात तक कारण बताओ नोटिस का जवाब देने को कहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!