चुनाव आयोग पर्यवेक्षक ने पालिका क्षेत्र में मतदान बूथों का निरक्षण कर दिए निर्देश
पीपाड़ शहर। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रशासन भी मुस्तेद नजर आ रहा है तथा चुनाव तैयारियों मे जुटा नजर आ रहा है।इस स्थित मे सरकारी कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारियों के नहीं मिलने पर आमजन के कार्य भी बाधित होने लगे हैं। वही आगामी विधानसभा चुनाव दोरान होने वाले मतदान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक भूपिंद्रकुमार विधानसभा क्षेत्र बिलाडा के उपखंड पीपाड़ शहर के नगरीय क्षेत्र में महात्मा गांधी मॉडल स्कूल महिला बूथ, सेठ भीकमचंद मुथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के बूथ, कृषि उपज मंडी स्थित क्रिटिकल बूथ का निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान निर्वाचन को लेकर कानून व्यवस्था बूथ पर पहुँच के रास्ते एवं वोटिंग फ्रॉम होम से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। वही निरीक्षण दौरान एआरओ उपखंड अधिकारी श्रीमती कंचन राठौड़ अधिशाषी अधिकारी पालिका सुरेश कुमार शर्मा बिडियो पीपाड़ शहर मंचाराम थानाधिकारी भवानीसिंह पालिका राजस्व निरक्षक अक्षय राजपुरोहित के अलावा बीएलओ आदि उपस्थित रहे।