Dark Mode
सतीश पूनिया पर चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करे : टीकाराम जूली

सतीश पूनिया पर चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करे : टीकाराम जूली

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के ' बंटेंगे तो कटेंगे ' के घृणास्पद नारे का चुनावी सभाओं में प्रयोग पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए चुनाव आयोग से मांग की है कि प्रदेश में घृणा और भय उत्पन्न करने के कथन पर चुनाव आयोग संज्ञान ले तथा भाजपा और सतीश पूनिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे। जूली ने भाजपा नेताओं को चेताया है कि वे समाज में जहर घोलने का काम नहीं करें।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि देवली - उनियारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की चुनावी सभा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ' बटेंगे तो कटेंगे ' शब्द का इस्तेमाल कर चुनाव में घृणा, भय और अराजकता उत्पन्न करने की कोशिश की है। जूली ने कहा कि भाजपा प्रदेश में विधानसभा के सातों उप चुनाव हारने जा रही है। इससे भाजपा विचलित हो गयी है और भाजपा नेता प्रदेश में घृणा और भय उत्पन्न करने पर उतर आये हैं। मतदाताओं को भयभीत और गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जनता के बीच घृणा और भय फैलाने वाले ऐसे आपत्तिजनक कथन के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए था। टोंक जिला प्रशासन को ऐसे भड़काऊ भाषण पर सतीश पूनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना चाहिए था। लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव विचारधारा के आधार पर और विकास के मुद्दे पर लड़े जाते हैं। लेकिन भाजपा सिर्फ़ घृणा और भय उत्पन्न कर, समाज को बांटने की राजनीति करना जानती है। भाजपा के पास विकास का कोई दर्शन नहीं है।
जूली ने कहा कि प्रदेश की जनता जागरूक है। वह भाजपा की घृणास्पद राजनीति के झांसे में नहीं आयेगी। लेकिन ऐसे घृणास्पद नारे लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है इसलिए चुनाव आयोग संज्ञान लेकर कार्रवाई करे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!