Dark Mode
चुनाव आयोग के मोबाइल एप मतदाता के लिए बने मददगार

चुनाव आयोग के मोबाइल एप मतदाता के लिए बने मददगार

दौसा। लोकतंत्र के पर्व में­ मतदाताओं की ज्यादा से ज्यादा भूमिका तय करने के लिए चुनाव आयोग नई तकनीक का सहारा ले रहा है। आयोग की ओर से मतदान बढ़ाने के लिए विभिन्न एप का सहारा लिया जा रहा है। र्निभिक व निष्पक्ष मतदान के लिए चुनाव आयोग मतदाताओं की शिकायतों का तुरंत निराकरण करने से लेकर मतदाताओं को वोट का महत्व बताने तक सभी उपाय करने म­ें जुटा है। चुनाव आयोग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एप का सहारा ले रहा है। इन एप के जरिए मतदाताओं को चुनाव संबंधी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त हो रही है। ये एप युवा मतदाताओं के लिए कारगार साबित हो रहे हैं।

सी विजिल
सी विजिल एप निर्वाचन अवधि के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए नागरिकों के लिए एक मोबाइल एप है। अगर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी प्रकार से हो रहा है, तो एप के माध्यम से प्रशासन को सूचना दी जा सकती है। इसमें­ वीडियो और ऑडियो की सुविधा भी है। इसमें­ शिकायत के बाद 100 मिनट के अंदर निवारण होगा।

केवाईसी
इस एप का मतलब है नो योर कंडिडेट। इसम­ें मतदाता अपने उम्मीदवार की सारी जानकारी प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार कितना पढ़ा हुआ है या फिर उसके पास प्रोपर्टी कितनी है। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी हासिल की जा सकती है।

सुविधा कैंडिडेट
पहले उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को उनकी उम्मीदवारी और अनुमति की स्थिति के बारे में­ केवल कागज के माध्यम से सूचित किया जाता था। सूचना देने का कोई ऑनलाइन तरीका नहीं था और उम्मीदवार को अपनी अनुमतियों का विवरण प्राप्त करने के लिए कार्यालय का दौरा करना पड़ता था। यह एप उम्मीदवारों को उनके नामांकन और चुनाव प्रचार आदि से संबंधित चाही गई अनुमति की स्थिति की जांच करने की सुविधा देता है। उम्मीदवार अब जमा किए गए आवेदनों की लाइव स्थिति प्राप्त कर सकते हैंं। उम्मीदवार मोबाइल ऎप का उपयोग करके अपने जमा किए गए आवेदनों की स्थिति की जांच और ट्रैक कर सकते हैं। अनुमति मिलने के पश्चात् डाउनलोड भी कर सकते हैं, जो आवेदन प्रसंस्करण में­ बहुत सहायक है। एप्लिकेशन ईसीआई की पारर्दशिता पहल को बढ़ावा देता है। उम्मीदवार को वास्तविक समय के आधार पर पता चल जाता है कि उनका आवेदन अस्वीकार कर दिया गया है या स्वीकार कर लिया गया है।

वोटर हैल्प लाइन
इस एप में­ मतदाता सूची म­ें नाम जोड़ने, नाम, पता संशोधन करने, नाम हटाने, वोटर आईडी को आधार से लिंक करने, मतदाता सूची म­ें नाम खोजने, मतदान केन्द्र विवरण, ऎपिक डाउनलोड करने की सुविधा हैं। इससे व्यक्ति अपनी वोटर आईडी घर बैठे प्राप्त कर सकता है। वोटर आईडी में­ संशोधन कर सकता है। इसमें­ दिए गए विकल्प के अनुसार आवेदन करना होगा।

सक्षम
यह एप विशेष योग्यजन नागरिकों की सुविधा के लिए है। इसके माध्यम से दिव्यांग पंजीकरण और संशोधन करा सकते हैं। व्हील चेयर के लिए आवेदन, मतदाता सूची में­ नाम खोजने एवं बूथ की जानकारी कर सकते हैं। इसके साथ ही दिव्यांग को घर बैठे वोट देने की सुविधा मिलेगी।

वोटर टर्नआउट
इस एप के माध्यम से आमजन मतदान दिवस के दिन समय-समय पर मतदान प्रतिशत देख सकते हैं। यह एप नागरिकों तक अनुमानित मतदान रुझान का प्रसार सुनिश्चित करता है तथा मीडिया हाउसों को मोबाइल एप पर अनुमानित मतदान प्रतिशत आसानी से मिल जाता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!