Dark Mode
जिला कबड्डी संघ का निर्वाचन सम्पन्न 

जिला कबड्डी संघ का निर्वाचन सम्पन्न 

 
 रतनगढ ।  जिला कबड्डी संघ का निर्वाचन राज्य कबड्डी संघ के मदन सिंह एवं ओलंपिक संघ के ठाकुर मल शर्मा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। कबड्डी संघ के युधिष्ठिर गौड़ ने जानकारी दी कि ग्राम सातडा़ स्थित निजी खेल अकादमी में जिला खेल अधिकारी रामप्रकाश गोदारा की उपस्थिति में हुई चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट महेंद्र सिंह न्यौल ने जिला संघ के अध्यक्ष पद पर मनीराम सारण ,सचिव जयराम स्वामी, कोषाध्यक्ष हरिराम सुथार सहित अन्य पदाधिकारीयों एवं कार्यकारी सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा की। निर्वाचन उपरांत आयोजित समारोह में  वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चंद्र इंदौरीया ने बताया कि कबड्डी हमारे ग्रामीण अंचल का लोकप्रिय खेल है जिसको खिलाड़ी अपने दम खम पर खेलता है। इस अवसर पर  जिले में कबड्डी के संस्थापक स्व. बजरंग लाल शर्मा का श्रद्धा पूर्वक स्मरण किया गया। पुर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा  ने कहा कि कबड्डी अब अंतरराष्ट्रिय स्तर पर पहचान बना चुका खेल है और इसमें कोई खेल सामग्री की आवश्यकता नही होती है । जिला खेल अधिकारी गोदारा ने सरकार की खेल निति की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सरकार ना केवल नगद पुरुष्कार राशी, बल्कि राज्य सेवा में खिलाड़ियों के लिए दो प्रतिशत सीटे भी आरक्षित कर रही हैं । आयोजन में नायब तहसीलदार चुन्नी लाल, वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग गुर्जर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामरतन सिहाग,आदूराम न्यौल, हैंड बॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि कुमार गौड़, योगेश तिवारी, चंद्र प्रकाश थोरी, हिदायत खां सेहला, खेल परिषद के रमेशचंद्र पूनीया,जिला कबड्डी संघ के रतन सिंह बिरडा़, शिशपाल बेनीवाल, चेतन ढाका, चेतन खैरिया,देवी सिंह राजवी, अशोक कुमार आलङिया, दुर्गेश, सोमदत्त शर्मा, भुवनेश्वर गौङ, रूपेश कुमार, नृसिंह गौङ,निहाल सिंह, रणजीत सिंह,   विनोद गढवाल, अरविंद मिश्रा,नागेश महर्षि, अशोक जोशी, आकाश शर्मा ओमप्रकाश महर्षी, विनोद कुमार मेहता सहित  अन्य खेल संघो के पदाधिकारी एवं दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित थे।संचालन राजेंद्र सिंह बीदावत ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!