Dark Mode
पंच बालयति जैन मंदिर जवाहर नगर के चुनाव संपन्न

पंच बालयति जैन मंदिर जवाहर नगर के चुनाव संपन्न

कोटा। जवाहर नगर स्थित श्री पंच बालयति दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के आज संपन्न हुए चुनाव में सुरेंद्र गोधा अध्यक्ष, अरुण पहाड़िया बंटी महासचिव (निर्विरोध) और सीपी जैन कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी के एल जैन और महेंद्रराय जैन एडवोकेट की देखरेख में प्रातः 11 से 2बजे तक मतदान के तुरंत बाद मतगणना करके परिणाम घोषित किए गये,40 में से 37 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया।
 निवर्तमान अध्यक्ष मनमोहन गोधा और सचिव विनय शाह ने ट्रस्ट के सभी सदस्यों का सौहार्दपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराए जाने पर आभार व्यक्त किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से 14 सदस्यीय कार्यकारिणी के शेष पदों का सहवरण कर कार्यभार संभालने का आग्रह किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!