भीलवाड़ा ऑटोमोबाइल्स एंड मशीनरी डीलर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न
भीलवाड़ा : भीलवाड़ा ऑटोमोबाइल्स एण्ड मशीनरी डीलर्स एसोसिएशन के चुनाव वर्ष 2023-2025 के दायित्वधारियों के लिए चुनाव प्रभारी केदार जागेटिया, रमेश बिड़ला व भंवरलाल बापना द्वारा ऑटोमोबाइल भवन पर चुनाव संपन्न किए गए। शुभम जैन ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष ब्रजमोहन मंडोवरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार भदादा, सचिव आशीष अग्रवाल, सहसचिव मनीष सोनी व कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मारू निर्वाचित हुए। सभी निर्वाचित प्रत्याशी को चुनाव अधिकारी द्वारा निर्वाचन पत्र दिया गया। चुनाव के दौरान सभी सदस्यों ने होली पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी । एसोसिएशन की तरफ से निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु सभी चुनाव अधिकारी का आभार व्यक्त किया गया एवम चुनाव अधिकारियों व नव पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया व उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।