पुराने शहर सब्जी मंडी यूनियन के चुनाव सर्वसम्मति से हुए संपन्न
अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र सैनी और उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश सैनी को किया नियुक्त
सवाई माधोपुर . पुराने शहर के सामुदायिक भवन के पार्क में सब्जी मंडी यूनियन के चुनाव सर्वसम्मति से हुए संपन्न जिसमें सभी सब्जी विक्रेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र सैनी उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश सैनी कोषाध्यक्ष हनुमान सैनी महामंत्री चौथमल सैनी संरक्षक कैलाश नारायण सैनी संयोजक शंकर सैनी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवदयाल को सर्वसम्मति से नियुक्त किया है। चुनाव संपन्न होने के बाद सभी सब्जी विक्रेताओं ने नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को माला पहना कर बधाई दी सब्जी मंडी यूनियन के चुनाव के दौरान सामुदायिक भवन पार्क में शहर के सभी सब्जी विक्रेता यूनियन के चुनाव के दौरान मौजूद रहे। इस दौरान सब्जी मंडी यूनियन के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर परिषद द्वारा सब्जी मंडी हटाकर करीब ढाई सौ लोगों को बेरोजगार किया गया है उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर शांतिपूर्ण निर्णय लिया जाएगा वही समिति के सदस्यों के द्वारा भी इस पर विचार कर निर्णय लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी साथ ही बताया कि उनके द्वारा प्रशासनिक अधिकारी को अवगत कराकर सब्जी मंडी के लिए कोई विकल्प भी मांगा जाएगा। वही सब्जी मंडी यूनियन के चुनाव के दौरान पार्क में महिलाएं एवं पुरुष शामिल रहे