Dark Mode
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हुए

अभिभाषक संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हुए

बहरोड़। कस्बे के नए कोर्ट परिसर में शनिवार को अभिभाषक संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष हंसराज यादव 4 मत और उपाध्यक्ष महाराम रावत 35 मतों से विजयी घोषित गये। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट भूपेंद्र प्रजापत ने बताया कि चुनाव सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मतदान हुआ। निर्वाचन सूची के अनुसार कुल 160 मतदाता थे। इनमें से 152 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना शुरू की गई। मतगणना में अध्यक्ष पद में हंसराज यादव को 78 वोट मिले, जबकि विजय कुमार शर्मा को 74 वोट मिले। दोनों की हार-जीत के बीच महज 4 वोट का अंतर रहा। वहीं उपाध्यक्ष पद में महाराम रावत को 93 वोट मिले, जबकि रितु यादव को महज 58 वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का अंतर 35 वोट का रहा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट भूपेंद्र प्रजापत, उनके साथ सुरेश यादव, सुनील चौहान, पूर्व अध्यक्ष राजपाल यादव, अभय सिंह यादव, नरेंद्र यादव, जितेंद्र शर्मा, त्रिलोक चंद सेन, अजय यादव, समीर कौशिक, प्रमिला यादव, राम कुमार रावत, महेंद्र माथुर, दाताराम यादव, हुकम चंद शर्मा, जगमाल यादव, विजय कुमार यादव, नरपाल यादव, हवा सिंह यादव, भीम सिंह यादव, मदन सिंह राघव, प्रशांत यादव, अमित कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!