सिंघवी भाईपा संघ के चुनाव सम्पन्न
किस्तुरचंद सिंघवी निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त
सोजत। सिंघवी भाईपा संघ जिला पाली का चुनाव निर्वाचन अधिकारी सुमत मल सिंघवी एवं हेमन्त कुमार सिंघवी के निर्देशन में आत्मवल्लभ समुन्द्र विहार जेतपुरा में सम्पन्न हुआ जिसमें किस्तुर चन्द सिंघवी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवार किस्तुर चन्द सिंघवी के समर्थन में रमेश चंद्र, लखपत राज एवं अशोक ने अपने नाम वापस लिए।
इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सिंघवी परिवार की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा खेल प्रतियोगिता भी की गई। शिवनाथ चन्द, विजय कुमार, जितेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, भगवान राज, रिखब राज, प्रकाश मल, सुरेन्द्र कुमार, हंसमुख, दिलीप कुमार, कल्पेश, अजय कुमार सिंघवी सहित उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी।