Dark Mode
निर्वाचक साक्षरता क्लब प्रभारियों की बैठक आयोजित

निर्वाचक साक्षरता क्लब प्रभारियों की बैठक आयोजित

सवाई माधोपुर। आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदान केन्द्रों पर योग्य मतदाताओं के पंजीकरण एवं शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए सवाई माधोपुर एवं चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक के समस्त ईएलसी प्रभारियों की बैठक बुधवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद प्रसाद बंसल को जिले में स्थापित निर्वाचक साक्षरता क्लब (ईएलसी) को प्रभावी रूप से सक्रिय करने के निर्देश दिए किए है। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले ईएलसी प्रभारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों में ईएलसी के माध्यम से मतदान जागरूकता अभियान को गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचक साक्षरता क्लब पूर्ण ईमानदारी से दिलचस्प स्वीप गतिविधियां आयोजित कर व्यावहारिक अनुभव से स्कूली छात्रों को चुनावी अधिकारों के प्रति जागरूक कर पंजीकरण और मतदान की चुनावी प्रक्रिया से अवगत कराएं। ताकि 1 अक्टूबर, 2023 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा मतदान कर सकें। उन्होंने कहा कि आज के युवा केरियर के प्रति जागरूक है उन्हें देश के निर्माण में भूमिका निभाने के लिए जागरूक करेंगे तो वह अवश्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर मतदान में भागीदार बनेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने इस बार 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओं के लिए बैलेट की वैकल्पिक सुविधा के माध्यम से घर से वोट करने की सुविधा दी है। इसके अतिरिक्त विशेष योग्यजनों को सुविधा प्रदान करने के लिए ट्राईसाईकिल उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही उन्होंने नव विवाहितों का नाम पति व शादी के कार्ड के आधार पर जोड़ने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मृत्यु हो गई है उनका नाम फार्म नम्बर 7 भरवाकर हटाया जाएं।
“मत देना मेरा अधिकार, क्यो करू इससे इनकार”:- उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त राजकीय व निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शनिवार को “नो बैग डे” पर छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के निर्देश ईएलसी प्रभारियों को दिए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को भारतीय लोकतांत्रिक परम्परा में मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 1 अगस्त से 31 अगस्त, 2023 तक समस्त राजस्थान के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में “मत देना मेरा अधिकार, क्यो करू इससे इनकार” विषय पर माता-पिता, दादा-दादी के नाम पत्र लेखन कार्य करवाया जाएगा। श्रेष्ठ पत्र लिखने वाले विद्यार्थियों को बूथ आइकन नियुक्त कर जिला स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इनमें से संग्रहित श्रेष्ठ 200 पत्रों की पुस्तक तैयार कर मतदाता दिवस के अवसर पर विमोचन किया जाएगा।
इस दौरान उप प्राचार्य डाइट पारस चन्द जैन द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यालयों में ईएलसी के गठन, उनके द्वारा किए जाने वाले कार्य और विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया गया।
बैठक में हरिचरण मीना, नीरज कुमार भास्कर, शमा परवीन, दिनेश सिंह, प्रेमराज मीना, घनश्याम मीना, मोहम्मद मुजाहिद खान, लोकेश शर्मा, रामावतार मीना, गिरिराज प्रसाद गर्ग, विनोद कुमार मीना, संजय कुमार जैन, दीनदयाल मीना, कमलेश मीना सहित अन्य ईएलसी प्रभारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!