Dark Mode
बॉलकोनी से टकराया बिजली का तार, करंट लगने से युवक की मौत

बॉलकोनी से टकराया बिजली का तार, करंट लगने से युवक की मौत

बीकानेर। बॉलकोनी से बिजली का तार टकराने से किराए के मकान में रह रहे एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मकान मालिक व विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
दरअसल, यह मामला बीकानेर जिले में छत्तरगढ़ कस्बे का है। मृतक के पिता सोहनलाल पुत्र दलीचन्द नाथ ने थाने में रिपोर्ट दी है कि मकान मालिक व विद्युत निगम की लापरवाही की वजह से उसके बेटे नरेन्द्र की मौत हो गई है। आरोप है कि गत 24 नवम्बर को 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार बॉलकोनी से टकरा गया। उस वक्त लाइन में करंट प्रवाहित था। करंट की चपेट में आने से उसके बेटे नरेन्द्र की मौत हो गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!