Dark Mode
विद्युत एमनेस्टी योजना की अवधि 30 सितम्बर तक बढाई

विद्युत एमनेस्टी योजना की अवधि 30 सितम्बर तक बढाई

बिजली की बकाया राषि 30 सितम्बर तक जमा करवाने पर ब्याज व पेनल्टी में मिलेगी षत-प्रतिषत छूट

 जयपुर। जयपुर डिस्काॅम द्वारा बिजली की बकाया राषि की वसूली के लिए जनवरी माह में लागू की गई एमनेस्टी योजना की अवधि को 30 सितम्बर, 2023 तक बढा दिया है। पूर्व में यह योजना कृषि श्रेणी के लिए 31 मार्च, 2023 तक एवं कृषि के अतिरिक्त सभी श्रेणियों के लिए 30 जून, 2023 तक लागू की गई थी। जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेषक श्री आर.एन.कुमावत ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री अषोक गहलोत द्वारा 17 मार्च, 2023 को की गई घोषणा की अनुपालना में डिस्काॅम द्वारा एमनेस्टी योजना की अवधि को 30 सितम्बर, 2023 तक बढाया गया है। उन्होंने बताया एमनेस्टी योजना के तहत उपभोक्ता द्वारा 31 दिसम्बर, 2022 तक की बिजली की बकाया राषि योजनावधि में जमा करवाने पर मूल बकाया राषि पर देय ब्याज व पैनल्टी में षत-प्रतिषत छूट प्रदान की जाएगी। श्री कुमावत ने बताया कि कृषि श्रेणी के नियमित एवं कटे हुये कृषि कनेक्षन के उपभोक्ता 31 दिसम्बर, 2022 तक की बकाया राषि बिना ब्याज व पैनल्टी के एकमुष्त अथवा अधिकतम 6 द्विमासिक किस्तों में जमा करा सकते हैं। अन्य श्रेणियों के 31 दिसम्बर, 2022 तक कटे हुए कनेक्षन के उपभोक्ताओं को सम्पूर्ण मूल बकाया राषि एकमुष्त जमा करवाए जाने पर विलम्ब भुगतान षुल्क व ब्याज में शत-प्रतिषत छूट प्रदान की जायेगी।  उन्होंने बताया कि एमनेस्टी योजना का लाभ केवल ऐसे उपभोक्ताओं को ही मिलेगा जिन्होनें गत 3 वर्षों में इस तरह की योजनाओं का लाभ नहीं लिया है। योजना के अन्तर्गत बिजली चोरी व दुरूपयोग के मामलें शामिल नहीं होंगें। योजना के तहत कृषि उपभोक्ता के कटे हुए कनेक्षन को कृषि नीति के प्रचलित प्रावधानों के अनुसार जोड़ा जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को सम्बन्धित सहायक अभियन्ता कार्यालय एवं वृहद औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ताओं को वरिष्ठ लेखाधिकारी-सीए-एचक्यू के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। एमनेस्टी योजना 30 सितम्बर, 2023 तक प्रभावी रहेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!