Dark Mode
आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त

आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त

 
सूरतगढ़  .  गुरुवार देर रात्रि करीब दो बजे श्रीगंगानगर सदर थाना क्षेत्र की आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस जिला चिकित्सालय से रेफर मरीज को बीकानेर छोड़कर वापस श्रीगंगानगर की तरफ जा रही थी। 108 एम्बुलेंस मानकसर से आगे ओवर ब्रिज के पास गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में एम्बुलेंस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 
सूचना मिलने पर सिटी पुलिस व  सूरतगढ़ की आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सिटी पुलिस व अन्य राहगीरों की मदद से घायल पायलट संजय जाट निवासी 9 एल जी ड्ब्ल्यू ईएमटी शिवदयाल  2 टीडब्ल्यू गोलूवाला निवासी को बाहर निकालकर दोनों को ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने घायल पायलट संजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल ईएमटी शिवदयाल का प्राथमिक उपचार किया। जिले की आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस गाड़ियों के चालक सूरतगढ़ चिकित्सालय पहुंचे। चालक साथी की मौत के कारण 108 एंबुलेंस 12 घंटे तक ऑफ रोड रही। मृतक चालक के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक सहायता परिजनों को पेंशन का लाभ कंपनी द्वारा दिया जाएगा। मृतक चालक का अंतिम संस्कार उसके गांव में किया गया संस्कार के पश्चात सभी गाड़िया ऑन रोड हुई।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!