Dark Mode
निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने पर ईमित्रा निलम्बित

निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने पर ईमित्रा निलम्बित

धौलपुर। सूचना प्रौद्यौगिकी और संचार विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा ईमित्रा केन्द्रों का औचक निरिक्षण किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा के रजिस्ट्रेशन एवं नया राशन कार्ड बनाने के लिए निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूल रहे ई-मित्रा कियोस्क गुरूकृपा, मोर मुकुट मिष्ठान भंडार के पास, धौलपुर को 15 दिवस के लिए निलंबित एवं रूपये 5000  की शास्ति आरोपित की गई। ई मित्रा धारक द्वारा नियत स्थान मोहन कॉलोनी, जुम्मा अड्डा धौलपुर पर कार्य न करते हुए अन्य स्थान मोर मुकुट मिष्ठान भंडार के पास, कलेक्ट्रेट के सामने ई मित्रा का संचालन करने पर रूपये 1000 राजधरा एप द्वारा शास्ति आरोपित की गई।
सूचना प्रौद्यौगिकी एवं संचार विभाग के उपनिदेषक (एसीपी) लोकेश शाक्यवाल ने बताया कि प्रत्येक माह कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया जावेगा अगर कोई भी ई-मित्रा सरकार द्वारा निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूलते हुए पाया जाता है तो सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में जाई जावेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!