Dark Mode
हॉलीवुड में चल रही लेखकों की हड़ताल की वजह से पोस्टपोन हुआ एमी अवॉर्ड्स?

हॉलीवुड में चल रही लेखकों की हड़ताल की वजह से पोस्टपोन हुआ एमी अवॉर्ड्स?

नई दिल्ली.  हॉलीवुड जगत में चल रही लेखकों और कलाकारों की हड़ताल दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रही है। इस हड़ताल की वजह से कई बड़ी फिल्में अटक गई हैं। अब इसका असर टीवी जगत के सबसे चर्चित कार्यक्रम एमी अवॉर्ड्स पर भी पड़ा है, जिसे 2024 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
सितंबर में होना था कार्यक्रमएमी अवॉर्ड्स को टीवी और वेब सीरीज की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक माना जाता है। पहले एमी अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा 18 सितंबर को होनी थी। पिछले कुछ दिनों से हड़ताल की वजह इसके टलने की आशंका जताई जा रही थी। लेखकों और अभिनेताओं की हड़ताल की वजह से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ठप पड़ी है। जैसे ही फिल्मों और टीवी शो का निर्माण रुका, यह अनुमान लगाया जा रहा था कि एमी अवार्ड्स जैसे प्रमुख कार्यक्रम भी इससे प्रभावित होंगे। क ही शो को मिले थे 27 नॉमिनेशनकुछ दिनों पहले ही एमी अवॉर्ड्स 2023 के नॉमिनेशन्स की घोषणा की गई थी, जिसमें 'सक्सेशन' को अलग-अलग कैटेगरी में 27 नॉमिनेशन मिले थे। वहीं 'द लास्ट ऑफ अस' के नाम कुल 24 नॉमिनेशंस थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!