सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने पर दिया जोर
सरवाड़. कस्बे के निकट गांव भेरू खेड़ा में रविवार को जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज की प्रेरणा से सत्संग का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार सत्संग में समाज में फैल रही कुरीतियों जैसे नशा मुक्त भारत, दहेज मुक्त विवाह एवं अनेक तरह के पाखंड को खत्म करने के लिए लोगो का संदेश दिया। इस दौरान बताया गया कि समाज में फैली विभिन्न तरह की बुराइयों को त्यागने से ही समाज का विकास हो सकता है। सत्संग में नशा मुक्ति को लेकर भी बताया गया कि इसके कारण पूरा परिवार ही खत्म हो जाता है। कार्यक्रम में आसपास के गांव से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।