मिनी सचिवालय की सौगात पर कार्मिकों ने दिनेश सुंडा का किया अभिनंदन
नवलगढ़.अगस्त पंचायत समिति सभागार नवलगढ़ में समस्त पंचायत समिति कार्मिकों के द्वारा नवलगढ़ पंचायत समिति को मिनी सचिवालय की सौगात मिलने के उपलक्ष्य में कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा का पुष्प माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं मुख्यमंत्री सलाहकार नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया। डॉ. शर्मा के प्रयासों से ही मिनी सचिवालय की सौगात नवलगढ़ को मिल है। इस मौके पर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधान दिनेश सुंडा ने कहा कि यह सभी अधिकारियों की मेहनत का नतीजा है। दिनेश सुंडा ने नवलगढ़ पंचायत समिति को मिनी सचिवालय बनाने के लिए 11 करोड़ की राशि की स्वीकृति के लिए राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं मुख्यमंत्री सलाहकार नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि यह एक सपने जैसा था। लेकिन सब की मेहनत से आज यह सपना साकार हुआ। इस अवसर पर विकास अधिकारी नवीन राकेश मांजू, सीबीईओ अशोक कुमार शर्मा, सीडीपीओ अनुजा चौधरी, प्रोग्रामर विनोद कुमारी, सहायक कृषि अधिकारी सुभाष सीगड़, घोड़ीवारा सरपंच रघुवीर सिंह झुरिया, पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सांवरमल मीणा, सहायक लेखा अधिकारी पूर्णचंद, राजेंद्र प्रसाद, प्रगति प्रसार अधिकारी राधाकृष्ण सुंडा, अतिरिक्त विकास अधिकारी शीशराम मीणा, पुष्पेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद, देवदत्त शर्मा, राजीव चौधरी, अनुराग महला, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहम्मद इस्माइल, रामलाल, नारायण सिंह, सुरेंद्र, पंकज कुमार, अशोक कुमार, पवन पारस, अनिता, रेखा, प्रदीप शर्मा, विकास कुमार, सुनील कुमार सुंडा आदि अधिकारी मौजूद रहे।