कर्मचारियों की छठवें दिन भी रहें सामुहिक अवकाश पर
लालसोट। राजस्थान राज्य मंत्रालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आज दिनांक को लालसोट ब्लॉक के समस्त विभागों के कर्मचारी नेहरू गार्डन में छठे दिन भी सामूहिक अवकाश पर रहे एवं दिनांक 17 अप्रैल 2023 से जयपुर में होने वाले महापड़ाव पर जाने हेतु प्रातः 9:00 बजे बस द्वारा अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट खेल मैदान से प्रस्थान करने का निर्णय लिया इसमें महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार बटवाड़ा पंचायत राज के अध्यक्ष मंगल सिंह राणा एवं शिक्षा विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार जैन एवं महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामबाबू सैनी सहित वीरेंद्र जैन ,बनवारी लाल सैन , रविंद्र जैन ,इकबाल खान, सर्वेश पारीक ,अनवर हुसैन , महेंद्र सैनी,देवी सहाय सैनी, रामकेश मीणा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा ,प्रमोद कुमार मौर्य , सांवल राम मीणा सहित अनेक मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे