Dark Mode
एक्सेंचर में प्रमोशन के इंतजार में बैठे कर्मचारी, 2023 से नहीं बढ़ा वेतन

एक्सेंचर में प्रमोशन के इंतजार में बैठे कर्मचारी, 2023 से नहीं बढ़ा वेतन

टेक फर्म एक्सेंचर में कर्मचारियों को प्रमोशन नहीं मिला है। कंपनी में कर्मचारियों के प्रमोशन में लगभग छह महीने की देरी हुई है। ब्लूमबर्ग की मानें तो बीते सप्ताह ही एक ब्लॉग के जरिए टेक फर्म ने कर्मचारियों को सूचित किया है कि अधिकतर पदोन्नतियां दिसंबर की जगह जून में होंगी। सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में प्रबंध निदेशकों को शेड्यूल में बदलाव किए जाने के बारे में सूचना दी थी। एक्सेंचर के एक प्रतिनिधि ने कहा कि कंपनी "स्थायी रूप से अपनी प्राथमिक प्रमोशन की तारीख को दिसंबर से जून में स्थानांतरित कर रही है। कंपनी का तर्क है कि इस समय हमें अपने ग्राहकों की योजना और मांग के बारे में बेहतर जानकारी होती है।"

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!