Dark Mode
रोजगार सहायता शिविर 26 सितम्बर को

रोजगार सहायता शिविर 26 सितम्बर को

कोटा। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय कोटा की ओर से रोजगार सहायता शिविर 26 सितम्बर को प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक सूचना केन्द्र परिसर, नयापुरा कोटा में आयोजित किया जाएगा।
उप निदेशक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि शिविर में राज्य एवं राज्य से बाहर की विभिन्न औद्योगिक ईकाईयां टेक्नीशियन, रिलेशनशिप ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, सर्विस इंजीनियर, टेक्निकल ऑपरेटर, फाईनेन्स एडवाइजर, सेल्स मैनेजर एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर आदि पदों पर मौके पर साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक चयन करेंगी। भारतीय जीवन बीमा निगम एवं अन्य बीमा कम्पनियां बीमा अभिकर्ताओं के लिए चयन करेंगे। विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण और आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि शिविर में रोजगार के लिए कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण देने वाले विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान रोजगार प्रशिक्षण के लिए आशार्थियों का चयन करेंगे। उद्योग विभाग द्वारा उद्यमिता विकास के लिए मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना सहित अनेक स्व-रोजगार ऋण योजनाओं के आवेदन पत्र भरने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। इच्छुक आशार्थी अपने योग्यता संबंधित प्रमाण पत्रों एवं पासपोर्ट साईज के 2 फोटो के साथ शिविर स्थल पर रोजगार प्राप्त करने के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!