Dark Mode
रोजगार सहायता शिविर 29 को ग्रामीण हार्ट बाजार, किरखेड़ा में

रोजगार सहायता शिविर 29 को ग्रामीण हार्ट बाजार, किरखेड़ा में

चित्तौड़गढ़। जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय, चित्तौड़गढ़ द्वारा 29 जनवरी (बुधवार) को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक रोजगार सहायता शिविर, ग्रामीण हाट बाजार,कीरखेडा, चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी मोहित सिंह शेखावत ने बताया कि निजी क्षेत्र के नियोजक एस.एस.सी.आई, उदयपुर, जुबीलेन्ट फर्टीलाईजर, भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड, चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा.लि., बेंगलुरू, मेवाड यूनिर्सिटी गंगरार, सिसोदिया हीरो, चित्तौड़गढ, सिसोदिया एग्रो इंडस्टियल सर्विस, चित्तौड़गढ, फर्स्ट स्टेप कंसलटेंसी निम्बाहेडा, एमडेन प्रा. लि., यजाकि इंडिया प्रा. लि., टाटा इंश्योरेंस, स्वतंत्र फाइनेंस, जयपुर, भाटिया एण्ड कंपनी, चित्तौड़गढ़, ब्रिम एंप्लोयमेंट,भिवाडी, आरएस सिक्यूरिटी,जयपुर, एग्रीटेक इंडिया, गुजरात, आम फाउण्डेशन, नम्र फाउण्डेशन, भारत फाईनेंशियल इंक्लूजन, कृष्णा टैक्टर्स,चित्तौडगढ, एसआईएफ सिक्यूरिटी, चित्तौड़गढ़, होटल मीरा, चित्तौडगढ़, इत्यादि के अलावा स्थानीय नियोजक द्वारा उपस्थित बेरोजगार आशार्थियों का साक्षात्कार लेकर मौके पर ही ऑटोमोबाईल, सीए फर्मस्, मार्बल इंडस्ट्रीज, मॉल, पेट्रॉल पम्प, लीगल एडवाईजर, होटल मेनेजमेंट, हॉस्पीटल केयरटेकर, सुपरवाईजर, आईटीफील्ड, केटरिंग वर्क्स, सुरक्षा प्रहरी, बीमा सलाहकार, आईटीआईतकनीशियन,फाइनेंस, कृषि, रिटेल मार्केटिंग, विनिर्माण क्षेत्र, लॉजिस्टिक्स इत्यादि, के पद पर रोजगार का प्रारम्भिक अवसर प्रदान किया जाएगा।

अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि 18 वर्ष से 35 वर्ष के युवा जो, निजी क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा रखते है, उनके लिए लगभग 1500 रिक्तियां उपलब्ध है। योग्यता- आठवीं पास, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, स्नातक, स्नातकोत्तर, सभी व्यवसाय में आईटीआई पास, डिप्लोमा/बीटेक इत्यादि। इच्छुक युवा अपनी योग्यताओं के मूल दस्तावेज, पैन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर आईडी/राशन कार्ड/मूल निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC) के लिए लागूद्ध इत्यादि की फोटो कॉपी एवं सीवी या रिज्यूमे साथ लाए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!