रोजगार शिविर 24 जनवरी को
सवाई माधोपुर। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा रोजगार शिविर का आयोजन 24 जनवरी को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में किया जाएगा।
जिला रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक राजकुमार मीना ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की कम्पनी शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा फील्ड ऑफिसर के पद पर चयन किया जाएगा। जिसमें योग्यता 10वीं पास से स्नातक तक है और आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी आवश्यक है। शिविर में इच्छुक आवेदक रेजूम, पार्सिंग मार्कशीट एवं आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाकर शिविर का लाभ उठा सकते है। साथ ही शिविर में श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा मॉडल करियर सेन्टर के अधिनस्थ अधिकारी सरफराज उस्मानी द्वारा करियर मार्गदर्शन और एनसीएस पोर्टल के बारे में जानकारी दी जाएगी।