रोजगार शिविर का आयोजन 13 सितम्बर को
सवाई माधोपुर। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा रोजगार शिविर का आयोजन 13 सितम्बर को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रोजगार कार्यालय परिसर मे किया जाएगा। सहायक निदेशक राजकुमार मीना ने बताया कि रोजगार शिविर में निजी क्षेत्र की कम्पनी क्वेस कॉर्प द्वारा दयोदो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड विकास ग्रुण, राणो गु्रप, डिक्सन प्राइवेट लिमिटेड के लिए जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे। शिविर में योग्यता दसवीं पास से लेकर स्नातक तक है एवं आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इच्छुक आवेदक अपना रिज्यूम, पासिंग मार्कशीट, आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर शिविर में आवेदन कर सकते है। शिविर में नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।