Dark Mode
हुनर को और निखार कर सशक्त बनें महिला समूह-मंजू राजपाल

हुनर को और निखार कर सशक्त बनें महिला समूह-मंजू राजपाल

1261 सदस्यों को 5 करोड़ 4 लाख रुपये के ऋण चेक प्रदान किए

कोटा । ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की शासन सचिव एवं राज्य मिशन निदेशक राजीविका मंजू राजपाल ने कहा कि राजीविका एवं वन धन विकास योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने महिलाओं का आव्हान किया कि वे जिस मेहनत, शुद्धता और भाव के साथ अपने उत्पादों को बना रही हैं उनमें निरंतर निखार लाते हुए बाजार में उनके बेहतरीन प्रस्तुतिकरण के प्रयास किए जाएं। मिशन निदेशक ने गुरूवार को जिला परिषद सभागार में राजीविका की राज्य स्तरीय बैठक को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने 1261 सदस्यों को 5 करोड़ 4 लाख रुपये के ऋण चेक प्रदान किए।
उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्थापित राजस्थान महिला निधि क्रेडिट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के माध्यम से राजीविका के स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद भी किया। ऋण राशि चेक वितरण में बारां जिले में सर्वाधिक 513 सदस्यों को 2 करोड़ 5 लाख व कोटा में एक करोड़ व झालावाड़ में 1 करोड़ 84 लाख का ऋण वितरित किया गया। उक्त सभी जिलों में मार्च से लेकर जुलाई माह तक 3700 सदस्यों को लगभग 15 करोड़ की राशि अब तक वितरित की जा चुकी है।
इस अवसर पर महिला निधि की विशेषताओं एवं उपलब्धि को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया। विशिष्ट अतिथि मुख्य परिचालन प्रबंधक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौम्या झा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी महिला निधि आरएस जोधा, सीईओ जिला परिषद ममता तिवारी, एसीईओ जिला परिषद सरिता मौजूद रही।
क्षेत्रीय प्रबंधक केशव चौरसिया ने बताया की महिला निधि द्वारा राजीविका समूहों से जुड़ी हुई महिला सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से ऋण वितरण किया जा रहा है इसी क्रम में बारां, कोटा झालावाड़ एवं बूंदी जिले में 10 जुलाई से 20 जुलाई तक विशेष अभियान का आयोजन किया गया था।
जिला परियोजना प्रबंधक कोटा नेहा चतुर्वेदी, जिला परियोजना प्रबंधक बारा शैलेश रंजन एवं सहायक प्रबंधक लाडपुरा हीना बी, सांगोद अनुराधा, खैराबाद, योगेंद्र, झालावाड़ सहायक प्रबंधक शाहीना, सहायक प्रबंधक सुरेन्द्र सहित समूह की महिलाएं एवं वन धन सखी उपस्थित रहे। शासन सचिव एवं अन्य अधिकारियों ने इस अवसर पर राजीविका एवं वन धन समूह की महिलाओं द्वारा उनके हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समूह सदस्य अपने उत्पादों को और बेहतर व गुणवत्ता पूर्ण बनाएं तथा इनका प्रस्तुतीकरण भी अधिक आकर्षक रूप में करें।
विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा-
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की शासन सचिव मंजू राजपाल ने कहा है कि पंचायती राज विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से किया जाए। प्रमुखतः व्यक्तिगत लाभ की योजनाआंे को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। शासन सचिव ने गुरूवार को कोटा प्रवास के दौरान विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला परिषद में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि एमएलए, एमपी लेड, पीएम आवास योजना, जन सहभागिता योजना सहित अन्य योजनाओं में कार्यों को गति दी जाए, चालू कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं। जिन कार्यों की स्वीकृति प्राप्त है उन्हें शीघ्र शुरू कर नियत समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में नवाचारों को अपनाया जाए। विकास अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से लम्बित कार्यों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!