Dark Mode
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रोग्राम में ख़ाली पड़ी कुर्सियां 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रोग्राम में ख़ाली पड़ी कुर्सियां 

अज़मेर के जिलेभर से आए भाजपा कार्यकर्ता भी मोदी जी के सभा स्थल को नही भर सके । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को देखने 

 
 
अजमेर . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अजमेर में महा जनसंपर्क अभियान फ्लॉप  शो रहा  ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर प्रवास के दौरान प्रदेश एवं अजमेर जिले की जनता को निराश किया है !  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना पर कोई घोषणा नहीं की एवं  राजस्थान अजमेर जिले एवं पुष्कर मे  विकास योजनाओं की घोषणा नही की! प्रधानमंत्री मोदी ने पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना नहीं कर पुष्कर वासियों को निराश किया ! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में फर्क है आम जनता महंगाई बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त है! मोदी जनसभा में दिए भाषण में अपने मियां मिट्ठू बनते रहे और कांग्रेस को कोसने के अलावा कोई काम नहीं किया ! उन्होंने जन सेवा में महंगाई बेरोजगारी और गरीबी को मिटाने के लिए एक शब्द भी नहीं बोला ! प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा पूर्णता फ्लॉप शो रही ! मोदी की सभा में 8 लोकसभा एवं 45 विधानसभा से भीड जुटाने  की व्यवस्था की गई थी और लाखों लोगों के जुटने का दावा किया गया था परंतु मौके पर हजारों में भीड़ सिमट गई! मोदी की जुमलेबाजी से आम जनता त्रस्त है और आगामी विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!