इमरान हाशमी व जैकलीन फर्नांडीज ने बीकानेर के जूनागढ़ में की ‘सेल्फी’ की शूटिंग
बीकानेर। ‘सेल्फी’ फिल्म की शूटिंग के लिए बीकानेर पहुंचे एक्टर इमरान हाशमी व जैकलीन फर्नांडीज शूट करने के बाद वापस मुंबई के लिए रवाना हुए। बीकानेर में चार स्थानों पर शूट हुआ। जूनागढ़ में शूटिंग के दौरान बाहर फैंस की भीड़ लग गई। शूट के बाद रात को जूनागढ़ के बाहर जैक्लीन अपनी वैनिटी से बाहर आई और हाथ हिलाकर अपने फेन्स का अभिवादन किया। जैक्लीन फर्नांडीज ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया।। ए एम फिल्म्स प्रोडक्शंस राजस्थान के लाइन प्रोडूसर आयुष मोदी ने बताया कि काफी समय बाद बीकानेर में बड़े सितारों का आना हुआ है ! इसी प्रकार उन्होंने यह भी कहा की इस साल बीकानेर में 3 से 4 बड़े सितारों की बॉलीवुड फिल्में, गाने और एक साउथ फिल्म का भी शूट होना प्रस्तावित है।