Dark Mode
  सजीव स्वरुप बने बच्चों को किया प्रोत्साहित

  सजीव स्वरुप बने बच्चों को किया प्रोत्साहित

 

वैर. ब्राह्मण समाज ने पहल करते हुए परशुराम जयंती के अवसर पर निकली शोभायात्रा में सजीव स्वरूप बने बच्चों को उनके घर पर जाकर प्रोत्साहित किया ,  कार्यक्रम के आयोजकों में से एक सुनील शर्मा लखनपुर ने बताया कि  भगवान परशुराम शोभायात्रा से संबंधित कार्यक्रम में जो बच्चे झांकियों में सजीव स्वरूप बने थे उन सभी बच्चों के घर जाकर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए  मिल्टन पानी की बोतल उपहार स्वरूप भेंट की गई  । अपना उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे । बच्चों ने ब्राह्मण समाज के प्रति भावनात्मक रूप से आभार जताया, ब्राह्मण समाज के द्वारा निकाली गई भगवान परशुराम शोभायात्रा में  ब्राह्मण बच्चों को कई  सजीव झांकियों के रूप में सजाया गया था,  जिनमें प्रमुख रूप से  वेदांश शर्मा को  श्री राम, हर शिखा मुद्गल  को सीता, वंशदेव  को लक्ष्मन, अनन्त भारद्वाज  को हनुमान जी, विराट शर्मा  को श्रीकृष्ण, प्रिया शर्मा  को राधारानी, कृष्णा तिवारी  को भोलेनाथ, वंश महर्षि  को  मां दुर्गा के वाहक शेर,  पर्यावरण झांकी में  निखिल मुद्गल एवं श्रेयस शर्मा  को स्वरूप बनाया गया, वहीं परशुराम भगवान का सजीव स्वरूप सोनू महर्षि ने बनकर झांकियों को मनमोहक बनाने में सहयोग प्रदान किया । बच्चों को प्रोत्साहित करने से उनमें अपनी संस्कृति के प्रति भावनात्मक लगाव जागृत हुआ है,

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!