Dark Mode
अतिक्रमण पर आक्रमण अभियान जारी राजस्व कैम्प के दौरान तत्काल हटाया अतिक्रमण

अतिक्रमण पर आक्रमण अभियान जारी राजस्व कैम्प के दौरान तत्काल हटाया अतिक्रमण

सोजत। तहसील क्षेत्र सोजत में प्रशासन गाँवों के संग अभियान के साथ साथ अतिक्रमण पर आक्रमण अभियान जारी है। इसी अभियान के चलते ग्राम पंचायत बासना राजस्व कैम्प के दौरान तत्काल अतिक्रमण हटाया गया। हलका पटवारी बासना दिलीपसिंह ने बताया कि राजस्व कैम्प के दौरान सरपंच ताराराम सीरवी ने तहसीलदार सोजत के समक्ष शिकायत पेश की कि राजस्व ग्राम नाथल कुंडी के ख़सरा नंबर 147 क़िस्म ग़ैर मुमकिन गोवा में शेषाराम माली तथा ख़सरा नंबर 204/309 क़िस्म बारानी दोयम में लक्ष्मणराम सीरवी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है, जिससे आंगनवाड़ी भवन आवंटन में दिक़्क़त पेश आ रही है।अतिक्रमित भूमि क़ीमती है और सरकारी भवनों के आवंटन योग्य है। शिकायत प्राप्त होते ही तहसीलदार दीपक साँखला  तत्काल जेसीबी मँगवाकर ग्राम नाथल कुंडी पहुँचे और आइएलआर हापुराम और श्यामदास वैष्णव के द्वारा मौके का चौतरफ़ा सीमाज्ञान करवाया गया। अतिक्रमित भूमि को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रारंभ कर, संपूर्ण अतिक्रमण हटवाया गया। पत्थर की पट्टियाँ, तारबन्दी, बाड़ सबको नेस्तनाबूद कर दोनों ख़सरा नंबर की भूमि ख़ाली करवाई गई। तत्पश्चात आँगनवाडी केंद्र हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस दौरान मौके पर चैनमैन भीखसिंह और ड्राइवर भंवरसिंह जैतावत ने अच्छा सहयोग किया। तहसीलदार दीपक साँखला ने बताया कि ग्राम पंचायत बासना में अतिक्रमण चिन्हीकरण की कार्यवाही चल रही है। निकट भविष्य में बासना को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!