फलोदी शहर में आई अतिक्रमण की बाढ़ प्रशासन मौन
दिन दहाड़े सेकड़ो बीघा जमीन पर हो रहा अतिक्रमण
फलोदी . शहर के मलार रोड स्थित माजीसा धाम के सामने स्थित नगरपालीका की जमीन पर आई अतिक्रमण की बाढ़, गुरुवार सुबह 9 बजे शुरू हुआ अतिक्रमण कार्य देर रात तक जारी रहा । मौके पर सेकड़ो लोग महिला पुरुष अतिक्रमण करते नजर आए , जबकि प्रशासन ने एक दूसरे पर जिमेवारी डालते हुए अपने से पल्ला झाड़ लिया।
फलोदी शहर से मलार गावँ जाने वाले मार्ग पर माजीसा धाम मन्दिर के सामने खुली पड़ी नगरपालीका की जमीन पर गुरुवार सुबह अतिक्रमणकारियों ने बड़े स्तर पर अतिक्रमण का अभियान चलाया ओर खसरा नम्बर 189 -190 की करीब 400 बीघा जमीन पर दिन दहाड़े अतिक्रमण शुरू कर दिया। जैसे ही इस कार्य की अन्य अतिक्रमियों को खबर मिली तो वे भी भाग कर उक्त जमीन के पास पहुंच गए और वे भी अतिक्रमण में शामिल हो गए । इसी तरह सामान्य लोग भी इस विशाल अतिक्रमण के अभियान को देखने मौके पर पहुंच गए । लेकिन सुबह से लेकर देर शाम तक हो रहे इस अतिक्रमण कार्य की कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं आये जिससे आमजन में नए सन्देह उत्तपन्न हो रहे है। आमजन के कहना है कि जब पूरे शहर को इतने बड़े अतिक्रमण की जानकारी मिल गई तो स्थानीय प्रशासन को जानकारी कैसे नहीं मिली और यदि मिली है तो वे मौके पर क्यों नहीं आये। उपखण्ड अधिकारी डॉ अर्चना व्यास से कोई सम्पर्क नहीं हो पाया।
क्या कहते है अधिकारी -
मलार रोड पर खसरा नम्बर 188, 189, 190, 193 नगरपालीका की भूमि है, इसकी रक्षा नगरपालीका को ही करनी है - नरपतसिंह पटवारी।
जहां तक मेरी जानकारी है यह भूमि वन-विभाग की है ओर वन विभाग की भूमि कभी भी नगरपालीका या किसी अन्य को आवंटित नहीं हो सकती है । इसलिए इनकी जिमेवारी वन विभाग की बनती है - डॉ सहदेवदान चारण , अधिशाषी अधिकारी नगरपालीका फलोदी।
उक्त जमीन नगरपालीका को आवंटित भूमि है तथा इनकी जिमेवारी उनकी ही बनती है , यदि नगरपालीका प्रशासन कोई कार्यवाही करे तो हम सहयोग को तैयार है - हुक्मीचंद तहसीलदार फलोदी।
फ़िलहाल पुलिस थाना में किसी भी अधिकारी ने इस तरह के अतिक्रमण की जानकारी नहीं दी है , यदि तहसील से या नगरपालीका प्रशासन से जानकारी मिली तो जरूर जाएंगे ओर कार्यवाही में सहयोग करेंगे। - राकेश ख्यालिया, थानाधिकारी फलोदी