सहाड़ा में यात्री प्रतीक्षालय पर नाश्ता सेंटर का अतिक्रमण, जिम्मेदार मौन
गंगापुर. सहाड़ा में नेशनल हाइवे के हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि कोई सुनने वाला नही है। भीलवाड़ा उदयपुर नेशनल फोर लाइन सड़क नंबर 758 यात्री प्रतीक्षालय बस स्टैंड सहाड़ा पर राजमार्ग वालों ने जो सराय बना रखी है स्थानीय प्रशासन और राजमार्ग वालों की अनदेखी के चलते हुए उसके हालात यह हो गए कि यात्री प्रतीक्षालय के नीचे दाबेली नाश्ता सेंटर चल रहे हैं और बारिश में और गर्मी में यात्रियों को सड़क के किनारे धूप में खड़ा रहने को मजबूर होना पड़ रहा है , नेशनल हाईवे के दोनों और सर्विस लाइन पर लोगों ने अतिक्रमण कर व्यवसाय शुरू कर दिए जहां पर बेतरतीब बहुत सारे वाहन खड़े हैं तो कहीं चाय नाश्ता सेंटर चल रहे हैं जिससे दोनों ही सर्विस मार्ग अवरुद्ध पड़े हैं ग्रामीणों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारी को अवगत कराया परंतु सभी ने अनसुना कर दिया । भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर जाट एडवोकेट ने सहाड़ा बस स्टैंड और नेशनल हाइवे की सर्विस लाइन पर अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुचारू कराने की प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र लिखकर मांग की है।