Dark Mode
नगरपालीका द्वारा सेकड़ो बीघा भूमि पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया

नगरपालीका द्वारा सेकड़ो बीघा भूमि पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया

 

आखिर पीले पंजे ने अतिक्रमियों के इरादे ध्वस्त किये 

 
 
फलोदी .  नगरपालीका अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने आखीर कई महीने बाद पीले पंजे को बाहर निकाला और शहर के मलार रोड स्थित माजीसा धाम के पास व सामने करीब 600 से 700 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की। इस दौरान मौका मजिस्ट्रेड तहसीलदार हुक्मीचंद, अधिशाषी अधिकारी डॉ सहदेवदान चारण, पुलिस  उप अधीक्षक रामकरण सिंह मलिंडा एवम थानाधिकारी राकेश ख्यालिया, आरआई रामलाल, नायाब तहसीलदार भोमाराम,  पटवारी नरपत सिंह,  भारी पुलिस जाब्ते के साथ अतिक्रमण स्थल पर मौजूद रहे। 
 
       फलोदी नगरपालीका क्षेत्र के मलार रोड स्थित माजीसाधाम मन्दिर के पास व सामने स्थित खसरा नम्बर 189, 190, 193 तथा 180 जो सभी नगरपालीका हल्के में आते है । उक्त जमीन पर पिछले सप्ताह वक बड़े अभियान की तरह करीब 2000 लोगों ने एक साथ पत्थर कि पट्टिया, लोहे की तार से तारबंदी करके बहुत बड़े भू भाग पर अतिक्रमण कर लिया । इस दौरान पूरे दिन इस इलाके में मेला सा लगा रहा,  लेकिन वहां न तो कोई अधिकारी पहुंचा और न ही कोई अन्य कार्यवाही हुई। लेकिन दूसरे दिन जब समाचार पत्रों के अतिक्रमण कि ख़बरे लगी तो प्रशासन हरकत में आया और शुक्रवार को एडीएम कार्यालय में एडीएम शिवपाल जाट की अध्यक्षता में एक अहम बैठक कर उक्त अतिक्रमण भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के निर्देश जारी हुए। 
        आज सुबह  पुलिस के जाब्ते जिसमे सीओ, थानाधिकारी, 3 उप निरीक्षक , 4 सहायक उप निरीक्षक, सहित करीब 45 लोगों के पुलिस जाब्ते, 100 से अधिक सफाई कर्मी, 15 से अधिक नगरपालीका कार्मिक प्रेम गुचिया, सुरेश थानवी, मनोहर , मुकेश आदि ने 4 टेक्टर व 1 जेसीबी  के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की ओर करीब 600 से 700 बीघा भूमि में विभिन्न स्थानों पर किये गए अतिक्रमण हटाये गए। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने व लंबे क्षेत्र में फैले अतिक्रमण पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी गई।
 
 
 
 क्या कहते है अधिकारी- नगरपालीका कज मलार रोड पर स्थित खसरा नम्बर 189, 190, 193 व 180 की काफी जमीन पर पिछले दिनों एक साथ अतिक्रमियों द्वारा सेकड़ो बीघा भूमि पर अतिक्रमण करके पत्थर की पट्टियां व लोहे के तार से तारबंदी करदी थी तथा कुछ लोगों ने कच्चे पक्के निर्माण भी कर दिए थे जिसकी शिकायते आने के बाद एडीएम शिवपाल जाट कब निर्देश पर मौका कमिश्नर तहसीलदार हुक्मीचंद एवम टीम व पुलिस जाब्ते के साथ आज अतिक्रमण हटाये गए है और आगे भी ये कार्यवाही जारी रहेगी। ( ईओ- डॉ सहदेवदान चारण )
 
पार्षद - में भी नगरपालीका बोर्ड का सदस्य हूँ और मेरी भी जिमेवारी बनती है कि में पालिका की  बेशकीमती जमीन को इस तरह से फ्री नहीं लुटने दूं । पालिका की हर कार्यवाही में साथ दूंगा। ( लीलाधर कन्नौजिया जागरूक पार्षद )

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!