पुलक पर्व का समापन
मदनगंज किशनगढ़। भारत गौरव आचार्य पुलक सागर गुरुदेव के 53वें अवतरण दिवस पर आयोजित चार दिवसीय पुलक पर्व का मुनिसुव्रतनाथ बाबा के दरबार में समापन किया गया। मंच अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बैद ने बताया की पुलक पर्व के कार्यक्रम के अंतर्गत अपना घर आश्रम अजमेर में वृद्धजनों कों भोजन वितरण, आर के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर, मरीजों कों फल फ्रूट वितरण एवं सेवा भारती में मरीजों के परिजनों कों भोजन, सुग्रीव गौशाला में गायों कों गुड़ एवं चारा खिलाया एवं पक्षीयो के लिए जगह जगह परिंदे, जैन भवन में गुरु पूजन एवं विधान पूजन, श्री आदिनाथ मंदिर में 48 दीपकों से भक्तामर का पाठ एवं महाआरती की गयी। एवं श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 48 दीपकों से भक्ताबर का पाठ एवं मुनिसुव्रतनाथ भगवान आचार्य भगवन वर्धमान सागर गुरुदेव एवं आचार्य पुलक सागर गुरुदेव की महाआरती के साथ पुलक पर्व का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुनिसुव्रतनाथ पंचायत के अध्यक्ष विनोद पाटनी, महामंत्री सुभाष बड़जात्या, आदिनाथ पंचायत के अध्यक्ष प्रकाशचंद गंगवाल, मंत्री इन्द्रचंद पाटनी, चेतन पांड्या, सुमेर गोधा, भागचंद बोहरा, प्रकाश गोधा, सुरेन्द्र दगड़ा, दिनेश पाटनी, अनिल गंगवाल, पदम् चंद गंगवाल, सुरेश बगड़ा, निर्मल पाटोदी, प्रदीप बाकलीवाल, राजकुमार बड़जात्या, निर्मल झाँझरी, विमल पापल्या, विमल पाटनी चोरु, सुनील गंगवाल, राजेश पांड्या, महावीर बड़जात्या, नरेश पटवारी, कैलाश पहाड़िया, अनिल सेठी, मानक पाटनी, महेन्द्र गोधा, महेन्द्र बाकलीवाल, नीलेश पाटनी, महावीर जैन, विशाल गोधा, अनीता बाकलीवाल, सिम्पल बाकलीवाल, शरबती दोसी, सुनीता झाँझरी, निशा पाटनी, पुलक मंच के राजकुमार दोसी, अनिल कासलीवाल,विमल बड़जात्या, चन्द्र प्रकाश बैद, जीतू पाटनी, प्रदीप गंगवाल, कमल बैद सहित मंच के अनेक सदस्य एवं समाजजन उपस्थित थे।