Dark Mode
इंग्लैंड के WTC पॉइंट्स में हुई कटौती

इंग्लैंड के WTC पॉइंट्स में हुई कटौती

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। दोनों टीमों के डब्ल्यूटीसी के पॉइंट्स भी काट लिए गए। आईसीसी के इस फैसले से इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स नाखुश दिखे। उन्होंने एक स्टोरी शेयर करते हुए आईसीसी पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने लिखा कि खेल 10 घंटे पहले खत्म हो गया, फिर भी स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। बेन स्टोक्स ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक न्यूज को पोस्ट किया है, जिसमें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के पॉइंट्स काटे जाने की खबर छपी है। इसके कैप्शन में स्टोक्स ने लिखा, बहुत अच्छे आईसीसी। खेल खत्म हुआ, अभी 10 घंटे का खेल बाकी था। फिर भी आईसीसी ने धीमी ओवर गति का जुर्माना लगा दिया।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!