Dark Mode
महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में भारी उत्साह

महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में भारी उत्साह

 
रायसिंहनगर . राजस्थान सरकार के आदेशों पर चलाए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है ,जिसके फलस्वरूप महंगाई राहत कैंपों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है,राजस्थान की कांग्रेस सरकार महंगाई राहत कैंप में जन-जन की आशाओं को पूर्ण कर हाथों हाथ कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है , पूर्व विधायक सोना देवी बावरी द्वारा रायसिंहनगर की ग्राम पंचायत उडसर  में प्रशासन शहरों के संग एवं महंगाई राहत कैम्पज में शिरकत कर
लाभार्थियों को ज्यादा से ज्यादा अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाने का आमजन से आह्वान किया, इस मौके  पर उपखंड अधिकारी, जिला परिषद सदस्य हरमीत समरा, पंचायत समिति प्रधान सुनीता गोदारा ,पूर्व विधायक सोना देवी बावरी, पंचायत समिति सदस्य दर्शन बावरी सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पंचायत समिति व ग्राम पंचायत के कर्मचारियों सहित समस्त अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित थे, इस मौके पर  सोना देवी बावरी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य है कि गांव - ढाणी के हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!