नवरात्रि पर डांडिया को लेकर छोटे बच्चों में उत्साह
सरवाड़। नवरात्रा के मौके पर कस्बे के विभिन्न गली-मौहल्लो में ड़ाडिया को लेकर बडो के साथ-साथ छोटे बच्च्चे भी पूरा उत्साह के साथ भाग ले रहे है। गरबा स्थल पर देर रात तक राजस्थानी व धार्मिक गानो पर डांडियां खेलेने के लिए भीड़ उमड़ रही है। नए-नए परिधानों में सज-धज कर युवक-युवतियां गरबा में अपने नृत्य के जलवे बिखेर रहे हैं। यहां माहेश्वरी भवन में भी देर रात पर महिलाओं डांडिया खेले। जैन कोलोनी में आयोजित गरबा महोत्सव में महिलाओं वे बच्चो ने गरबा में हिस्सा लिया। इस दौरान बजरंग लाल शर्मा, शंभूलाल शर्मा, रतनलाल पांचाल, ओमप्रकाश माली, प्रहलाद पांचाल आदि ने सहयोग किया। माली मौहला में गरबा आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने हिस्सा लिया और माता के भजनों व राजस्थानी गीतों पर नृत्य कर समां बांध दी। कार्यक्रम में पिंटू माली, कन्हैयालाल माली, हनुमान माली आदि ने सहयोग किया। दुधेडिय़ा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष फूलचंद जांगिड़, दर्शन जैन, सागर सोनी, राजकुमार सोनी आदि ने भाग लिया। यहां माणक चौक में ब्रह्मपुरी नवयुवक मंडल की ओर से चल रहे गरबा आयोजन में रामप्रकाश सोनी, आशीष पाराशर आदि ने हिस्सा लिया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यहां गणेशगंज में चल रहे कार्यक्रम में मोखम खींची, बनवारी खींची,चेतन खींची आदि मौजूद रहे।