प्रतिभावान बच्चो का सम्मान कर बढ़ाया उत्साह
दिगंबर जैन महासमिति एवम दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवा महिला संभाग अजमेर द्वारा दिगंबर जैन समाज के सी ए की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभावान अतिशय जैन,तन्मय जैन,यश जैन एवम अभिनव जैन सम्मानित का तिलक लगाकर,माल्यार्पण करते हुए तुलसी का पोधा भेंट किया गया एवम स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए बधाई शुभ कामनाएं प्रेषित की गई
दिगंबर जैन महासमिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अजमेर के महामंत्री कमल गंगवाल ने बताया कि समिति अध्यक्ष अतुल पाटनी के नेतृत्व में एवम राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी के आथित्य में सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई
महिला संभाग मंत्री सरला लुहाड़िया ने जानकारी दी कि इस अवसर पर सम्मानित होने वाले बच्चो के अभिभावक सुभाष बड़जात्या,प्रवीण पाटोदी,नरेंद्र गोधा एवम अंजु गोधा समिति संरक्षक राकेश पालीवाल विजय पांड्या आदि मोजूद रहे
इससे पूर्व सम्मानित छात्रों ने शैक्षणिक कार्य के दौरान मिले अपने अनुभव सभी से शेयर किए। इस अवसर पर इस अवसर पर पाटनी व गंगवाल ने कहा कि महासमिति द्वारा समाज के क्षेत्र में सभी प्रतिभावान छात्रों को उनके फील्ड में किए गए कार्यों के लिए भी सम्मानित किया जाएगा।
अंत में युवा महिला संस्थापक अर्चना गंगवाल ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
बधाई देने वालों में पाटनी, गंगवाल सहित ताराचंद सेठी, राजेंद्र पाटोदी,मनीष पाटनी,अनिल पाटनी,अमित वेद, संजय कुमार जैन, दीपक पटवा, दीपक दोषी,अमित वेद सुनील दोषी,पीयूष जैन,मनीष अजमेरा,सोनिका भैसा रेणु पाटनी,शिखा बिलाला, निर्मला पांड्या, सुषमा पाटनी, मंजु ठोलिया, अनिता बडजात्या रिंकु कासलीवाल