महंगाई राहत शिविर मे दिखा उत्साह रही, भारी भीड़
झालरापाटन. आज झालरापाटन ब्लॉक के गिरधरपुरा पंचायत के गिरधरपुरा में महंगाई राहत, प्रशासन गावो के संग शिविर का आयोजन किया गया शिविर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गुर्जर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झालरापाटन के अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन,नेताप्रतिपक्ष मोहम्मद खालिद,ब्लॉक संगठन महामंत्री दुर्गालाल भील,ब्लॉक मीडिया प्रभारी मोहम्मद कासिम भट्टी,उप सरपंच रामकरण,जिला परिषद सी बी ओ ,बी डी ओ महेश जी मीणा,सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे जिसमे मौके पर ही उपस्थित जन समूह को राजस्थान सरकार की दस योजनाओं का लाभ दिलवाया गया वही शिविर में आये हुए दिव्यांग लोगो का पेंशन और सर्टिफिकेट से सम्बंधित कार्य मौके पर ही विभाग के अधिकारियों द्वारा करवाया गया किसानों को विद्युत कनेक्शन दो हजार यूनिट बिजली फ्री के बारे में बताकर रजिस्ट्रेशन करवाया गया वही दो पशुओं का बीमा के बारे में जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन में बीमा करवाया गया उक्त सभी दस योजनाओं का लाभ पाकर योजनाओं के गारंटी कार्ड पाकर किसानों के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे है और राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद देते नही थक रहे है शिविर में बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाने वालो की लाइने लगी रही ।