Dark Mode
आमेट राउमावि मे मनाया प्रवेशोत्सव 

आमेट राउमावि मे मनाया प्रवेशोत्सव 

आमेट. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मित्र मंडल परिसर में  प्रधानाचार्य ओम प्रकाश महावर की अध्यक्षता में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया । प्रवेशोत्सव कार्यक्रम प्रभारी मुकेश वैष्णव ने विद्यालय में  कक्षा-1 में नव प्रवेशित दो बालिका काजल लौहार व नताशा  का तिलक लगाकर विद्यालय में अभिनन्दन करते हुए प्रवेश दिया । प्रभारी मुकेश वैष्णव ने अभिभावकों को राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजना नि:शुल्क शिक्षा, विभिन्न छात्रवृत्ति योजना, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक व गणवेश वितरण योजना,मिडे - मिल,बाल गोपाल दुग्ध योजना,इंस्पायर अवार्ड आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर जगदीश चंद्र महात्मा,कल्पना शर्मा, नलिना चोरड़िया, सुख लाल लौहार, बबलू नाथ,भैरुलाल, करण,जाहिदा बानु, आशा यादव आदि मौजूद थे। 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!