आलनियावास तथा भवानी खेड़ा का क्वार्टर में प्रवेश
मांगलियावास-जेठाना के लक्ष्मीनारायण ग्राउंड पर टाइगर क्लब तथा देव क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय अजय धायल शरद पाराशर स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता मे भवानी खेड़ा ने नौलखा टीम को शिकस्त देकर अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया है। आयोजक कमेटी के मनीष सुनारीवाल तथा अभिनव पाराशर ने बताया कि बीती रात्रि आयोजित मुकाबलों में भवानीखेड़ा ने मशीनिया, रावलो का बाडिया झांक तथा नौलखा ने केसरपुरा को शिकस्त देकर अंतिम मुकाबले में पहुंची। जहां भवानीखेड़ा ने नौलक्खा को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पुरस्कार वितरण के दौरान पूर्व प्रधान दिलीप पचार, आयोजक कमेटी के मनीष सुनारीवाल, अभिनव पाराशर, शुभम जैन रघुवीर पुरी ने पहले मैच में ऑलराउंडर परमेश्वर सिंह, अंतिम मुकाबले में भवानीखेड़ा टीम के प्लेयर अजय रावत को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार भेंट किया।इसी के साथ ही रियां बडी आलनियावास तथा भवानी खेड़ा टीम ने प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।