उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
बारां। रुडसेट संस्थान के निदेशक देवेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि 6 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पशु सखी के निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के लिए पूर्णतः निशुल्क आयोजित किया गया था। जिसमें किशनगंज, शाहाबाद तहसील के प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न ग्राम में पशुओं की देखभाल का कार्य किया जाएगा जिसमें 25 महिलाओं ने सफलतापूर्वक भाग लिया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ बैंक, बीमा, सफल उद्यमी के गुण आदि की जानकारी भी विस्तार से दी गई। जिससे सभी को अपना व्यवसाय प्रारंभ करने में आसानी हो सके। समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक संदीप सोनी, दीपक शर्मा एवं अनिल कुमार जैन सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।