Dark Mode
भारतीय नववर्ष पर पर्यावरण प्रेमियों ने गौरेया संरक्षण का संकल्प लिया 

भारतीय नववर्ष पर पर्यावरण प्रेमियों ने गौरेया संरक्षण का संकल्प लिया 

 
सुमेरपुर। शहर में भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर एक व्यक्ति एक पौधा मिशन द्वारा स्थित जाखानगर,संजय नगर,मीणा का वास में गुरुवार को गौरेया हाऊस वितरण  व स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया।पौधा रस्म प्रणेता पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने बताया कि भारतीय नववर्ष के उपलक्ष में गौरेया हाऊस  लगाने वाले इच्छुक व्यक्ति को गौरेया हाऊस देकर भारतीय नववर्ष बधाई दी।पौधा मिशन द्वारा 101 गौरेया हाऊस व राजेश कुमार मालवीया ने 21परिंण्डा भेट कर आमजन को पर्यावरण को बढ़ावा देने व पशु पक्षियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।साथ ही गौरेया हाऊस को घरो में लगाने की अपील की। गौरैया को पेड़ों पर ना लगाए,गौरेया पक्षी मानव का मित्र हैं वह घरो में लगे गौरेया हाउस में स्वय अपनी चोंच में तिनके लगाकर घोसला बनाकर उसमें अंडे देती है। इसलिए गौरेया हाऊस बाईक पर इच्छुक व्यक्ति के घर व प्रतिष्ठान तक पहुँचाकर गौरेया संरक्षण का महत्व बताने का प्रयास किया। कुमावत ने बताया कि
आज की युवा पीढ़ी नशे में लिप्त है,केक प्रथा का त्याग कर पौधा रस्म अपनाओ का नारा दिया। 
वही निजी रेस्टोरेंट में पर्यावरण प्रेमी कुमावत के साथ पढ़े कक्षा छ:से आठवीं तक अध्ययन कर चुके सहपाठियों ने स्नेह मिलन कार्यक्रम में पौधा रस्म कार्यक्रम की चर्चा की गई और उसको बढ़ाने के लिए महत्व दिया। इस मौके पर गणेश गोयल, विशाल सोनी, विकास अग्रवाल, इमरान खान ने बताया कि पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत स्कूली समय से सामाजिक व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि में सकिय है। सोशल मीडिया पर पौधारोपण की गतिविधियों में  देखते रहते हैं, हम राजस्थान से बाहर कार्य करते हैं। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत प्रकृति संरक्षण का कार्य करते हैं,वाकई ये सुनकर हम गौरवान्वित महसूस करते हैं। 
हम सब मिलकर पौधा मिशन को सहयोग करेगे,पर्यावरण प्रेमी की प्रेरणा से जन्मदिन पर पौधा रोपण करने का संकल्प लिया ।
इस कार्यक्रम में समाज सेवी अमृतलाल कुमावत,युवा समाज सेवी विशाल सोनी,सी.ए. विकास अग्रवाल, इमरान खान,गणेश कुमार गोयल,राजेश कुमावत, दिनेश चांदोरा,हसमुख कुमार, चिराग कुमार,विशाल मराठा, किशन प्रजापत,रविराज माली, पौधा मिशन से राजेश कुमार मालवीया, सेवानिवृत्त वनपाल पन्नालाल,पुनाराम रणजीत कुमार,संजय गोयल, महेश गोयल,सीता देवी,चिराग कुमार, मनीष चांदोरा, राजेश चांदोरा, गुंजन कुमारी,प्रियंका डांगी, उम्मेद कुमार सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!